उरई (जालौन)। विद्युत कर्मचारियों की समस्याओें के निराकरण कराने उनके हितों के संरक्षण हेतु सदैव गंभीर रहने वाले कर्मचारी नेता आईए अंसारी को विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन का प्रदेश महामंत्री चुना गया है। यह जानकारी संगठन के जिला अध्यक्ष (उरई शाखा) अब्दुल अजीम ने दी।
उन्होंने बताया कि विगत माह चार बाग लखनऊ स्थित रविन्द्रालय में आयोजित संगठन के 41 वें महाधिवेशन आयोजित सम्मेलन में तमाम बिन्दुओं पर चर्चा हुयी। इस दौरान प्रदेश भर के कर्मचारियों की विभिन्न समस्यों को उठाया गया था। उक्त अधिवेशन में राज्य सरकार के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, अध्यक्ष उप्र पावर कारपोरेशन अरविन्द कुमार, सब रीजनल सेके्रटरी (पीएसआई) आर कनन्न एवं संगठन के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अवस्थी (बब्बू) सहित संगठन के करीब 2500 हजार प्रतिनिधि शामिल हुये। इसके साथ ही अधिवेशन में महासभा द्वारा संगठन के केन्द्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यों का सर्व सम्मति से चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें जिले के वरिष्ठ विद्युत कर्मचारी नेता आईए अंसारी को उनकी संगठन के प्रति समर्पित सेवाओं को देखते हुये प्रदेश महामंत्री चुना गया है। श्री अंसारी को प्रदेश महामंत्री बनाया जाना जनपद सहित समूचे बुन्देलखण्ड के लिये गौरव की बात है। इससे सभी विद्युत कर्मचारी संगठन मोर्चा के सभी सदस्य एवं पदाधिकारियों तथा अन्य विद्युत कर्मचारियों में हर्ष का आलम है।