कानपुर: भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) ने यूपी में लगभग 45 सीटों की मांग की है। चर्चा है कि पार्टी की पिछले दिनों हुई कार्यकारिणी में प्रस्ताव पास करके भाजपा नेतृत्व को भेज दिया है। अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने बुंदेलखंड सहित प्रदेश के क़ई विधानसभा में कार्यकर्ताओं को सक्रिय भी कर दिया है। भाजपा से गठबंधन के तहत मांगी गई सीटों में से दो विधानसभा सीटें कानपुर की भी हैं।
नगर की सीसामऊ और छावनी विधानसभा सीटों पर अपना दल (एस) ने सक्रियता बढ़ा दी है। कुर्मी बाहुल्य कुछ सीटें जिनमें भाजपा विधायक हैं, उनमें भी अपना दल (एस) ने दावा किया है। ज्यादा सीटों की मांग करके अपना दल ने भाजपा पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
दवाब बनाने में जुटी अपना दल यूपी चुनाव में 45 सीटों की मांग करके अपना दल (एस) ने भाजपा पर दवाब बनाना शुरू कर दिया है। राजनीतिक गलियारे में चल रही चर्चा की मानें तो पार्टी द्वारा चिन्हित की गई वह सीटें हैं, जहां पर कुर्मी जाति निर्णायक हैं। इसी के तहत कानपुर की घाटमपुर विधानसभा में भी दावा किया गया है। जबकि यहां से वर्तमान में भाजपा विधायक हैं। इसी तरह अपना दल एस की सूची में अधिकतर कुर्मी बाहुल्य विधानसभा सीट की मांग की गई है।
20 से 22 सीटों पर बन सकती है सहमति 2017 विधानसभा चुनाव में अपना दल (एस) को भाजपा ने UP में 11 सीटें दी थी। जिसमें अपना दल (एस) को 9 सीटों पर जीत मिली थी। सपा के ओबीसी के प्रति बढ़ते अभियान को देखते हुए अपना दल (एस) बदले परिदृश्य में अपनी अहमियत बढ़ाना चाहती है। मौके की नज़ाकत को देखते हुए इस बार अपना दल (एस) पिछली बार की तुलना में दोगुनी सीटों पर समझौता करने के मूड में दिख रही है। अपना दल (एस) 2022 के चुनाव में 20 से 22 सीटों पर भाजपा को मजबूर कर सकती है।
कानपुर में जड़ें जमाने की फिराक में पार्टी अपना दल की नींव डालने वाले सोनेलाल पटेल कानपुर के ही थे। उनके निधन के बाद पार्टी राजनीतिक विरासत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष उनकी बेटी और मौजूदा समय में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का निवास भी कानपुर में ही है। ऐसे में पार्टी कानपुर शहर में अपनी जड़ें जमाने का प्रयास कई वर्षों से करती आ रही है। अपना दल एस ने नगर की छावनी विधानसभा सीट पर भी निगाहें बढ़ा दी हैं।
सक्रिय हुए कार्यकर्ता कानपुर की छावनी और सीतामऊ विधानसभा में अपना दल (एस) के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। यह दोनों ही सीटें भाजपा के पास नहीं हैं। छावनी सीट मुस्लिमबहुल होने के कारण पिछले चुनाव में सपा कांग्रेस गठबंधन के खाते में गई थी। सीसामऊ विधानसभा में एक बार छोड़कर भाजपा यहां से कभी नही जीती है। इसी के चलते अपना दल (एस) ने यहां दावा किया है।
अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी नेतृत्व जिसको भी प्रत्याशी बनाएगा उसे चुनाव लड़ाया जाएगा। शहर से 2 विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा गया है।
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.