आज जनपद में 04 नए मामले आये

02 उरई, 01 कोंच, 01 कालपी के हैं निवासी
उरई(जालौन): जिलाप्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार आज जनपद में 04 कोरोना पॉजिटिव मामले आये हैं। इनमे 02 मरीज उरई, 01 कोंच, 01 कालपी के रहने वाले हैं। अब जनपद में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 188 हो गयी है। जिनमे 07 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है और 124 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब जनपद में कुल एक्टिव केस की संख्या 57 है।