आप सांसद की संसद में गुहार

संजय सिंह ने की उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू से योगी की शिकायत, कहा- कारेाना किट घोटाले का मुद्दा उठाया तो देशद्रोह लगा दिया
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में अपने ऊपर राजद्रोह का केस दर्ज होने से बेहद आहत हैं। संजय सिंह ने मानसून सत्र में इस प्रकरण की शिकायत सभापति, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से की है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दिया है।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की शिकायत संजय सिंह ने उपराष्ट्रपति से की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कोरोना किट की खरीद में घोटाले का ब्यौरा सभापति को दिया है। संजय सिंह सभापति के पास उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण हत्याओं का ब्योरा लेकर गए थे।
लखनऊ में संजय सिंह के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज
आप नेता संजय सिंह के खिलाफ देशद्रोह का केस लखनऊ पुलिस ने राज्य में योगी सरकार के खिलाफ जातिगत सर्वे का ऑडियो टेप बनवाने के आरोप में संजय सिंह पर देशद्रोह का केस दर्ज किया है। लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में संजय सिंह के खिलाफ पहले से ही दर्ज मुकदमे में देशद्रोह के साथ-साथ साजिश रचने, धोखाधड़ी करने की भी धाराएं जोड़ी गई हैं। इसके अलावा आईटी एक्ट की भी धाराएं केस में जोड़ी गई हैं।
पुलिस ने संजय सिंह को इस बावत सम्मन भेजकर 20 सितंबर को पेश होने को कहा है। सम्मन में लिखा है कि अगर 20 सितंबर तक पेश नहीं होते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, डॉ. राकेश द्विवेदी- सम्पादक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.
सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126