उप्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने आज प्रदेश की 42 सदस्यीय नई कार्यकारिणी की घोषणा की है

इस कमेटी में 16 प्रदेष उपाध्यक्ष और 7 प्रदेष की महामंत्रियों की नियुक्ति की गई है
प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते तथा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के स्वयं कोरोना पाजिटिव हो जाने के कारण कमेटी की घोषणा में हुई देरी
प्रदेश अध्यक्ष हैं अब पूरी तरह स्वस्थ
अनिल शर्मा़+संजय श्रीवास्तव़+डा0 राकेश द्विवेदी
लखनऊ। कोरोना महामारी के चलते जहां उप्र में बीजेपी के प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा होने में देरी हुई, उसमें कुछ देरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के कोरोना पाजिटिव हो जाने के कारण भी हुई।प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह जांच के बाद अब कोरोना निगेटिव पाए गए। वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। इसी के चलते उन्होंने प्रदेश की 42 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें 16 उपाध्यक्ष, 7 महामंत्री, 16 मंत्री तथा 2 कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गए।
उप्र में 2022 में विधानसभा चुनाव होना है जिसके लिए अभी थोड़ा समय बाकी है। लेकिन राजनैतिक दल अभी से चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस चुनाव को लेकर तेजी से सक्रिय हो रही है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी भी दोबारा सत्ता में लौटने के लिए नई रणनीति बना रही है। इसीलिए यूपी में बीजेपी ने संगठन में थोड़ा सा बदलाव किया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के बाद उप्र बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियों का आज ऐलान किया है। इस प्रदेश कार्यकारिणी में 16 प्रदेश उपाध्यक्ष और 7 महामंत्रियों की नियुक्ति की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने इन 16 नेताओं केा प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया है। उनमें वाराणसी के लक्ष्मण आचार्य, केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह नौयडा से, लखनऊ से विजय बहादुर पाठक, मेरठ से श्रीमती कांता कर्दम, कानपुर से सलिल विष्नोई, बलिया से दया शंकर सिंह, नौयडा से सुरेन्द्र नागर, मुरादाबाद से सतपाल सैनी, बहराइच से पदमसेन चैधरी, आजमगढ़ से नीलम सोनकर, कानपुर से कमलावती सिंह, प्रकाष पाल, लखनऊ से सन्तोष सिंह, मेरठ से देवेन्द्र चैधरी, हाथरस से बृज बहादुर उपाध्याय, गाजियाबाद से श्रीमती सुनीता दयाल हैं।
7 प्रदेशप्रदेष महामंत्री बनने वाले नेताओं में शाहजहांपुर से जेपीएस राठौर, अमेठी से गोविन्द नारायण शुक्ला, मेरठ से अष्विनी त्यागी, प्रतागढ़ से अमरपाल मौर्य, कन्नौज से सुब्रत पाठक, लखीमपुर से अनूप गुप्ता और बाराबंकी से प्रियंका रावत हैं। इस टीम में 16 मंत्रियों के साथ दो कोषाध्यक्ष भी हैं। विजय बहादुर पाठक तथा पंकज सिंह को प्रोन्नत कर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी ने लगभग नई टीम तैयार की गई है। इसमें 50 साल से कम उम्र के लोगों केा बरीयता दी गई है। क्षेत्रीय तथा सामाजिक संतुलन साधने के साथ साथ टीम गठन में इस बार आधी आवादी का भी ध्यान रखा गया है। महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया गया है। भाजपा प्रदेष अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पिछड़ी जाति से हैं और पटेल बिरादरी से आते हैं। भाजपा राज्य संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष महामंत्री और मंत्री पद काफी अहम माने जाते हैं। इस बार 16 पदों पर सवर्ण हैं, जबकि 5 पदों पर पिछड़ी जाति के, दो अनुसूचित जाति के तथा एक जनजाति के नेता को शामिल किया गया।
भाजपा प्रदेश मंत्री पद पर 16 लोगों को शामिल किया गया है। प्रदेश मंत्री के पद पर 5 सवर्ण, 6 पिछड़ी जाति के तथा 5 अनुसूचित जाति एवं जनजाति से आने वाले नेता हैं। प्रदेश महामंत्री के 7 पदों में 5 सवर्ण, एक ओबीसी तथा एक दलित को जगह दी गई है। भाजपा ने इस बार प्रदेश की नई कार्यकारिणी में सामाजिक समीकरण तथा इलाकाई प्रतिनिधित्व का पूरा ध्यान रखा है। भारतीय जनता पार्टी उप्र के अध्यक्ष ने अपना कार्यभार संभालने के बाद आज टीम की घोषणा की है। प्रदेष अध्यक्ष को मिलाकर इस नई कार्यकारिणी में कुल 42 सदस्य हैं।
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, डॉ. राकेश द्विवेदी- सम्पादक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.
सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126