करंट लगने से ग्रामीण की मौत

उरई: जनपद जालौन के थाना कोटरा के ग्राम बरसार निवासी बलराम राजपूत मुखिया(50) की करंट लगने से उस समय मौत हो गयी जब वे आज अपने घर के अंदर कूलर सुधार रहे थे।
मालूम हो कि बलराम राजपूत का कूलर एक का एक बन्द हो गया। जैसे ही उनने उसे ठीक करने के लिए कूलर में हाथ लगाया तो तेज करंट ने उन्हें अपनी चपेट में लिया। थोड़ी ही देर में उनकी मृत्यु हो गई। जिससे घर मे कोहराम मच गया। वे अपने पीछे एक पत्नी, दो पुत्री और एक पुत्र छोड़ गए।