किसान विरोधी बिल वापस मांग को लेकर भाकियू ने किया हाईवे पर चक्का जाम

कांग्रेस पार्टी भी किसानों के आंदोलन में कूंदी
आंदोलनकारियों ने एडीएम को सौपा ज्ञापन
उरई(जालौन)। मोदी सरकार द्वारा किसान विरोधी बिल को वापस लेने के लिए अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति द्वारा देशव्यापी भारत बंद के आवाहन को मजबूती प्रदान करने के लिए अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी की महासचिव प्रभारी उत्तरप्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजयकुमार लल्लू के आदेश पर जिला अध्यक्ष अनुज मिश्रा ने किसानों की आवाज उठाते हुए किसानों के साथ आटा टोल प्लाजा (कानपुर- झांसी हाईवे) पर चक्का जाम किया एवं किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम निरंजन लम्बरदार के साथ अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह तथा एसडीएम कालपी को ज्ञापन सौंपा। सरकार के विरोध आयोजित प्रर्दशन में मुख्य उपस्थिति बलराम निरंजन लंम्बरदार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान यूनियन, अनुज मिश्रा जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी जालौन, डॉ रेहान सिद्दकी शहर अध्यक्ष उरई, ब्रजेश राजपूत जिलाध्यक्ष किसान यूनियन, महेंद्र कुमार पटेल, संतोष ठाकुर कोषाध्यक्ष, सिद्धार्थ दिवोलिया उपाध्यक्ष/प्रभारी प्रशासन, दीपांशु समाधिया महासचिव, सिद्धार्थ पांडेय जिलाध्यक्ष
एनएसयूआई, अमित पांडेय पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस, शैलेन्द्र व्यास, गुलाब खान, फैज़ान उलहक, शिवम तिवारी, सद्दाम कादरी, पुरुषोत्तम त्रिपाठी, नेतराम निरंजन, मोहम्मद शामी सहित आदि मौजूद रहे।
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, डॉ. राकेश द्विवेदी- सम्पादक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.
सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126