उरई(जालौन): जिलाप्रशासन से प्राप्त विवरण के अनुसार आज जनपद में 03 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमे एक व्यक्ति उरई के निवासी हैं, एक कोंच नगर और एक ग्राम अकोढ़ी दुबे तहसील जालौन के निवासी हैं। इस प्रकार अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 162 हो गयी है। जिनमें से 07 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और 91 मरीज ठीक हो गए हैं। अब जनपद में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 64 हो गयी है।