उरई: जिलाप्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार आज जनपद में 04 नए कोरोना पॉजिटिव केस आये हैं। इनमे 03 मरीज कोंच के निवासी हैं। तथा एक मरीज उरई निवासी जिनका एक्सीडेंट के चलते झाँसी में इलाज चल रहा था। उनकी भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है, आज उनकी मृत्यु हो गयी। अब जनपद में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 110 हो गयी है। जिनमे 44 व्यक्ति ठीक हो गए है और 06 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। अब जनपद में एक्टिव केस की संख्या 60 पर पहुंच गई है।