कोरोना अपडेट दोपहर 03:00 बजे

बुधवार को 03 नए मरीज मिले
उरई(जालौन): जिलाप्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार आज जनपद में 03 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। तीनों ही मरीज कोंच नगर के निवासी हैं। अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 158 हो गयी है। जिनमे से 07 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है एवम 90 मरीज ठीक हो गए हैं। अब जनपद में 61 एक्टिव केस हैं।