राष्ट्रवादी हिन्दु महासभा ने सलमान खुर्शीद का झंडा चौराहे पर पुतला फूंका हिन्दू व हिदुत्व की तुलना आई एस आई एस से करने को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एस डी एम जालौन को सौपा जालौन।राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के तत्वावधान में झंडा चौराहे जालौन पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका गया।तदुपरांत प्रदेश उपाध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा के साथ प्रदेश मंत्री भगवती प्रसाद मिश्रा बुंदेलखंड प्रभारी त्रिलोकी नाथ गुप्ता राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के सी पाटकार श्रवण कुमार श्रीवास्तव योगेन्द्र कुमार राठौर कमलेश चौहान पहाड़पुरा अखलेश कुमार गुप्ता बासु विशनोई अशोककुमार स्वर्णकार आदि जय जय श्री राम का नारा लगाते हुए एस डी एम कोर्ट पहुंचे वहाँ जाकर योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश सरकार को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी जालौन सौरभ कुमार पांडे को सौपा।ज्ञापन में यह वर्णित है कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में सनराइज ओवर अयोध्या में हिंदुत्व की तुलना आई एस आई एस एवं बोकोहरम जैसे प्रतिबंधित संगठनों से की है।ऐसा करके उन्होने 100 करोड़ हिन्दुओ की भावनाओ को ठेस पहुंचाई है।राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा उनका पुरजोर विरोध करती है।और यह मांग करती है कि सबसे पहले उनकी इस किताब पर प्रतिबंध लगाया जाए।व समाज मे घृणा फैलाने व राष्ट्र विरोधी कृत्य पर उनके खिलाफ संगीन धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया जाए ।पुतला फूंकते समय झंडा चौराहे पर व एस डी एम को ज्ञापन देने के समय क्षेत्राधिकारी जालौन विजय आनन्द व चौकी इंचार्ज रामजी दुबे पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे
गोवंश भारतीय संस्कृति का प्रतीक है ,हम गाय को माता कहकर सम्मान देते है— रामेंद्र सिंह बनाजी एक गौ माता के एक दिन के गोबर गोमूत्र से एक हजार रुपये के उत्पाद तैयार होते है — डॉ राधेश्याम सोनी जालौन।श्री गोवर्धन गौशाला मो मुरलीमनोहर जालौन में गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ब्लाक प्रमुख महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने तिलक लगाकर गौशाला की गायों का पूजन किया। कार्तिक शुक्ल अष्टमी के अवसर पर श्री गोवर्धन गौशाला में गोपाष्टमी पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। महिलाओं ने परंपरा के अनुसार गोमाता का श्रंगार किया एवं पूजा अर्चना की। गोपाष्टमी के पर्व पर गोशाला पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी ने कहा कि रासायनिक खाद, कीटनाशक व ट्रैक्टरों ने गौवंश के स्थान पर कब्जा कर उसे हाशिए पर ढकेल दिया हैं। इस कारण किसान पशुओं को पालन का काम न करके घातक रसायनों का प्रयोग कृषि में कर रहा है। इसका सीधा असर गोवंश पर पडा हैं। लोगों की रुचि उनमें कम हो गई है। जबकि गोवंश भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। यह माता कहकर गाय को सम्मान देते हैं। सिर्फ एक दिन उनकी पूजा से काम नहीं बनेगा। बल्कि सभी को अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभानी होगी। डॉ राधेश्याम सोनी ने कहा कि एक गौ माता के एक दिन के गोबर गोमूत्र से एक हजार रुपये के उत्पाद तथा एक दिन के गोमूत्र से एक एकड़ का खाद तैयार होता है भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष उषा गुप्ता ने कहा कि किसी स्थान पर गोमाता का रहना, खाना, पीना उस स्थान के लिए हितकर होता है। गोशाला के संचालन में नगरवासी भी अपना सहयोग दें। इस दौरान महन्त पीयूष विवेक की माताजी भाजपा जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बनाजी ब्लाक प्रमुख राम राजा निरंजन पीयूष विवेक महन्त महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उषा गुप्ता जिला उपाध्यक्ष निशा महेश्वरी भगवती प्रसाद मिश्रा प्रदेश मंत्री त्रिलोकी नाथ गुप्ता बुंदेलखंड प्रभारी राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा राजा सिंह अनिल शिवहरे लालन ताम्रकर रामजी ताम्रकार चौकी इंचार्ज रामजी दुबे प्रेम लता उपाध्याय सरिता कुशवाहा प्रीति अग्रवाल संगीता झा नीलम वर्मा आराधना अनिता महेश्वरी सुनीता ताम्रकार कुसुम पोरवाल आदि ने गोवंश का पूजन किया साथ ही गोवंश को गुड़, चना व हरा चारा खिलाया गया।
समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष ने अतुल पांडे को नगर उपाध्यक्ष बनाया जालौन। जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आकाश कोरी व समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष सोनू मंसूरी ने नगर जालौन में अतुल पांडे को नगर उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी व इंद्रजीत यादव,चंद्रशेखर दोहरे, प्रवीण तिवारी को नगर सचिव पद पर नामित किया है इसी क्रम में युवजन सभा के जिला अध्यक्ष आकाश कोरी ने प्रबल प्रताप भदौरिया को नगर अध्यक्ष युवजन सभा जालौन उस्मान मंसूरी को जिला सचिव अमित विश्वकर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य पद पर नामित किया है इस मौके पर इकबाल मंसूरी पूर्व नगर अध्यक्ष, अनुज यादव प्रदेश सचिव लोहिया इस्हाक वाहिनी, फरदउल्ला खान जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, विनय श्रीवास्तव सभासद,लोकेंद्र पटेल,निजाम खान, मंसूरी, अंकुर यादव,बबलू मंसूरी, अकरम फरीदी,कौशल राठौर, प्रदीप याज्ञिक,जाकिर सिद्दीकी, रविन्द्र साहू, हनीफ मंसूरी,तौफैली कुरेशी,असलम कुरेशी,रिजवान कुरेशी,मोजूद रहे इस कार्यक्रम के अवसर पर आये हुए अतिथियों का प्रबल प्रताप भदोरिया व उस्मान मंसूरी ने शाल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।
एक अभियुक्त को कस्बा चौकी इंचार्ज ने किया गिरफ्तार जालौन। एक अभियुक्त को तेज तर्रार चौकी इंचार्ज ने गिरफ्तार किया।मो बालमभट्ट निवासी पिन्टू सोनी पुत्र ओम प्रकाश सोनी काफी दिनों से वांछित चल रहा था।मुखबिर की सटीक जानकारी पर चौकी इंचार्ज राम जी दुबे अपने हमराहियों के साथ दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्त को सुसंगत में निरुद्ध किया गया।
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.