कानपुर: के गोविंद नगर से अगवा हुई विक्षिप्त महिला रविवार दोपहर ग्वालटोली थाना क्षेत्र में मिली। महिला की मानें, तो उसे बाइक सवार दोस्त उठा ले गए थे। पहले उन लोगों ने अच्छा-अच्छा खाने को दिया। फिर गंदी बात की और छोड़ दिया। पुलिस ने उसे मेडिकल कराने के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है या नहीं। 5 नवंबर को अगवा हुई थी विक्षिप्त महिला
गोविंद नगर लाल क्वार्टर निवासी विक्षिप्त महिला को बाइक सवार 2 युवक 5 नवंबर को अगवा कर ले गए थे। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की एफआईआर दर्ज की थी। काफी जांच पड़ताल के बाद भी पुलिस महिला का कोई सुराग नहीं लगा सकी।
रविवार को महिला ग्वालटोली थाना क्षेत्र में घूमते मिली। सूचना पर गोविंद नगर थाने की पुलिस और परिजन पहुंचे। उसे थाने लाया गया। पुलिस ने पूछताछ की तो महिला ने बताया कि वह दोस्तों के साथ गई थी। उन लोगों ने खाने के लिए अच्छा-अच्छा दिया था। इसके बाद गंदी बात की और फिर छोड़ दिया।
पुलिस ने यह जानने का काफी प्रयास किया कि बाइक सवार कहां ले गए थे? वो कौन लोग थे…? लेकिन वह नहीं बता सकी। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में जुटी है। महिला को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। विक्षिप्त महिला को अगवा करने वाले बाइक सवारों का पुलिस सुराग नहीं लगा पा रही है। जबकि आशंका है कि उसी क्षेत्र के युवकों ने महिला को अगवा किया होगा।
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.