उरई(जालौन)। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने विधानसभा वार चुनाव समिति की घोषणा कर दी। जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव द्वारा कालपी विधानसभा क्षेत्र की चुनाव संचालन समिति में बरिष्ठ सपा नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह यादव कालपी, विधानसभा अध्यक्ष कालपी विजय कुशवाहा निस्वा,जिला महासचिव जैनुलाबदीन कालपी, पूर्व जिला सचिव सुरेंद्र सिंह सेंगर हदरूख, लोहिया बाहिनी राष्ट्रीय सचिव अजीत सिंह यादव कालपी को नामित किया है। वहीं उरई विधानसभा चुनाव संचालन समिति में जिला उपाध्यक्ष अतर सिंह राठौर, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव, जिला प्रवक्ता महेश चंद्र विश्वकर्मा,जिला कोषाध्यक्ष जमालुद्दीन,बरिष्ठ सपा नेता विवेक यादव को नामित किया गया। माधौगढ़ विधानसभा चुनाव संचालन समिति में विधानसभा अध्यक्ष माधौगढ़ प्रतिपाल सिंह गुर्जर, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष परमात्मा शरण त्रिपाठी फौजी, बरिष्ठ नेता सुखराम पाल, जिला सचिव विक्रम सिंह यादव,बरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह अहिरवार को नामित किया है। उन्होंने बताया कि चुनाव संचालन समिति जिले में चुनावी कार्यक्रम एवं चुनावी नीतियों के संचालन का काम करेगी।
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.