झांसी: में बुधवार को एक लड़की दीवार पर ठेकेदार का नाम लिखकर सुसाइड कर लिया। दीवार पर कई जगह कालिख से नाम लिखा हुआ है। वहीं, अभी ये बात स्पष्ट नहीं हो सकी है कि नाम क्यों लिखा है और सुसाइड क्यों किया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से जो तहरीर दी है कि उसमें किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। बताया जा रहा है कि लड़की ने खुद पर 5 लीटर केरोसिन डालकर घटना को अंजाम दिया है। पूरा मामला कैरोखर गांव का है।
संतोष साहू की 20 साल की बेटी कमलेश परिजनों के साथ सो रही थी। बुधवार सुबह करीब 4 बजे उसने 5 लीटर केरोसिन अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। घटना के समय पिता और दादा मनप्यारे सो रहे थे। सुबह करीब 5 बजे घर से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने परिजनों को बताया। जब पिता और दादा जगे तो लड़की की मौत हो चुकी थी। घर की दीवारों पर 8 से 10 जगह शराब ठेकेदार व उसके पिता का नाम लिखा था। आत्मदाह की सूचना पर ककरवई थाना पुलिस पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
3 साल पहले छोड़ी दी थी पढ़ाई
कमलेश की मां का कई साल पहले निधन हो गया था। वह अपने पिता की इकलौती संतान थी। इसके बाद वह अपने पिता व दादा के साथ घर पर रहती थी। चचेरे भाई ने बताया कि 12वीं कक्षा पास करने के बाद करीब तीन साल पहले कमलेश ने पढ़ाई छोड़ दी थी। क्योंकि घर में खाना बनाने की दिक्कत थी। अब परिजन उसकी शादी के लिए लड़का की तलाश कर रहे थे। पिता ने कहा कि मंगलवार को वह गिर गए थे। रात काे दवा खाकर सो गए। उन्हें पता ही नहीं चला कि कब बेटी ने आग लगाई और कब दीवारों पर कालिख से नोट लिखा। जिस ठेकेदार का नाम लिखा है, उससे कोई रंजिश नहीं है। न ही गांव में किसी से रंजिश है। हम किसी से वैरभाव नहीं चाहते हैं।
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.