डा. अभिषेक मिश्रा का ब्रम्हदेव समाज ने किया सम्मान

परशुराम चेतना पीठ के कार्यकर्ताओं ने आयोजित किया कार्यक्रम

उरई (जालौन)। ब्रम्हदेव समाज के जनपद जालौन कार्यालय पाठक के टावर कालपी रोड उरई में परशुराम चेतना पीठ के संस्थापक पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. अभिषेक मिश्रा का ब्रम्हदेव समाज जालौन की शाखा ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर ब्रम्हदेव समाज के जनपद कार्यालय में जिला संरक्षक पं. प्रमोद कुमार पाठक ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में पूरे प्रदेश में ब्राह्मणों पर हो रहे उत्पीड़न पर भी चर्चा की गयी तथा ब्रम्ह हत्याओं पर रोक लगाई जाये तथा इसकी निष्पक्ष ऐजेंसी द्वारा जांच कराई जाये तथा उत्पीड़न होने पर समाज के लोगों से आवाहन किया कि एक साथ अपनी आवाज बुंलद कर इसका विरोध करें।बैठक का संचालन प्रेम कुमार पाठक द्वारा किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष पं. अनुरुद्ध द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. विश्ववेशवर दयाल तिवारी, पं. ओमनारायण मिश्रा, सुशील पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, प्रदीप त्रिपाठी, अरविंद त्रिपाठी, शिवराम त्रिपाठी, संतोष तिवारी, कुलदीप तिवारी, विजय चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी प्रशांत नायक सहित सैकड़ों लोगों द्वारा स्वागत किया गया। इसके उपरांत ब्रम्हदेव समाज जनपद जालौन द्वारा भगवान परशुराम जी का स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके प्रमुख रूप से हरिश्चंद्र तिवारी कोंच, गोपाल जी मिश्रा. कुदारी, जयशंकर द्विवेदी सभासद, उमाबल्लभ शाण्डिल्य, अखिलेश शर्मा, पंकज दुवे भुआ, डा. महेश द्विवेदी सर, प्रदीप दीक्षित प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी, गणेशदत्त गिरी, अनुरुद्ध द्विवेदी, प्रतीक सागर पाठक, आदित्य शुक्ला, रिषभ द्विवेदी धनौरा सहित अन्य ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, डॉ. राकेश द्विवेदी- सम्पादक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.

सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126