उरई (जालौन)। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को वापिस लिए जाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी जालौन जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कोतवाली के सामने गांधी चबूतरा पर एकत्रित होकर मोदी तेरे राज में जनता भूखों मरती है, महगांई हाथो में थकती लेकर प्रियंका गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के नारे लिखी तख्तियां हाथों में लेकर मार्च निकाला। गांधी प्रतिमा से लेकर शहर के शहीद भगतसिंह चौराहा तक विरोध प्रदर्शन किया।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुज मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 की वैश्विक महामारी देश में प्रभावी है। ऐसी स्थिति में पूरे देश की जनता पर आर्थिक प्रहार हुआ है। ये कृषि का समय है इस समय मूल्यबृद्धि किसानों पर अत्याचार है। उन्होंने प्रधानमंत्री से तत्काल मूल्यबृद्धि वापिस लेकर जनता को राहत देने की मांग की। उन्होंने कहा कि बढ़ी कीमते किसान की कमर तोड़ने का काम करेंगी। तत्काल कीमत वापिस ली जाय ताकि इस आपदा काल मे मंहगाई की मार देश की गरीब जनता पर न पड़े।
शहर अध्यक्ष डॉ. रेहान सिद्दीकी ने कहा इस समय देश के व्यापारी और परेशान है। ट्रांसपोर्टर पर इसका खासा प्रभाव देखने को मिल रहा है। प्रभारी प्रशासन दीपांशु समाधिया ने कहा हमारे देश का अन्नदाता की बुवाई का समय कई अन्य राज्यों में भी है। जिससे उस पर बहुत बड़ा प्रभाव भी पड़ा है कहीं ना कहीं यह सरकार किसान विरोधी मानसिकता से काम कर रही है।
धीरेंद्र शुक्ला सेवादल जिलाध्यक्ष ने कहा इस समय कोरोना काल में जब पेट्रोल डीजल के दाम घट गए थे। उस समय देश में एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर जनता के साथ लूट की जा रही है। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक कुमार दुबे, सिद्धार्थ दिवोलिया, सन्तोष ठाकुर, राम कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार दुबे, नेतराम निरंजन, अमित पाण्डेय, अरविंद शुक्ला, सचेन्द्र चौहान, इमरान मंसूरी, डॉ० हेमंत रिछारिया, अखिलेश चौधरी, शिवम तिवारी, दीपक कुशवाहा, पुरुषोत्तम त्रिपाठी, एवं आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।