डॉ. मन्नान अख्तर अभी भी हैं डीएम जालौन

जिलाधिकारी जालौन डॉ. मन्नान अख्तर के तबादले की सोशल मीडिया पर चली झुठीं खबरों से चर्चाओं का बाजार रहा गर्म
उरई(जालौन): तीन साल से जनपद में जिलाधिकारी का पदभार संभाल रहे डॉ. मन्नान अख्तर के तबादले की खबर सोशल मीडिया के कई चैनलों में जिनमे यंग भारत शामिल नहीं है। अचानक शाम को चल पड़ी। सरकारी हल्कों, राजनीतिक तथा सामाजिक हल्कों में डीएम के ट्रांसफर की खबर देखकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। लगभग दो घण्टे जनपद में यही खबर प्रसारित होती रही कि डॉ. मन्नान अख्तर के स्थान पर पवन कुमार अब जालौन के नए जिलाधिकारी होंगे। मगर शासन से लिस्ट जारी होते ही जिसमे न तो जनपद जालौन का नाम है और न ही जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर का। हाँ पवन कुमार आईएएस को तबादला सूची में स्थान मिला है। मगर उन्हें जालौन का नहीं बागपत का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। सच्चाई सामने आने पर सोशल मीडिया पर चल रही डीएम के तबादले की खबर झूंठी साबित हो गयी। इसी के साथ सोशल मीडिया पर तबादले की खबर चलाने वाले पत्रकारों के खबर के लिए खेद है कि सूचना प्रसारित होने लगी। तब कहीं जाकर पूरे जनपद में यह सच्चाई फैल गयी कि मन्नान अख्तर जो फिलहाल क्वारंटाइन चल रहे हैं और कोविड-19 की गंभीरता के चलते झाँसी के मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा जिला मुख्यालय उरई में आकर जनपद की प्रशासनिक कमान स्वयं संभाले हुए हैं। फिलहाल डॉ. मन्नान अख्तर सच मुच में प्रदेश सरकार द्वारा उनका ट्रांसफर करने तक वे जिलाधिकारी जालौन के पद पर बने रहेंगे।
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, डॉ. राकेश द्विवेदी- सम्पादक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.
सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126