दिखा पुलिस का मानवीय चेहरा…

दरोगा ने अनाथ बालिका को खून देकर बचाई जान

हमीरपुर। जिला अस्पताल में भर्ती एक अनाथ बालिका की हालत गंभीर होने की जानकारी मिलते ही शुक्रवार को बांदा के एक दरोगा ने 85 किमी तक मोटरसाइकिल चलाकर यहां अपना खून देकर उसकी जान बचायी है। दरोगा के समाजसेवा के इस जज्बे को यहां सभी ने सलाम किया है।

सुमेरपुर क्षेत्र के धुंधपुर गांव निवासी रेखा देवी (15) स्व. रामबज सिंह पीलिया रोग से पीड़ित है। इसके शरीर में मात्र 2.4 ग्राम ही खून बचा था जिससे गंभीर हालत में इसे सदर अस्पताल में लाया गया था। यहां डाक्टरों ने ओ पाजिटिव खून की डिमांड की। बुन्देलखंड ब्लड बैंक समिति के जिलाध्यक्ष अशोक निषाद गुरु ने आज शाम बताया कि ओ पाजिटिव खून के लिये प्रयास किया गया। तभी बांदा में तैनात उपनिरीक्षक वीरेन्द्र त्रिपाठी ने इस गरीब बालिका की जान बचाने के लिये तुरंत हमीरपुर आये।

उन्होंने अपना ओ पाजिटिव खून दान किया। खून शरीर में पहुंचते ही बालिका की हालत में सुधार होने लगा है। दरोगा के इस जज्बे को देख बालिका की मां गीता देवी खुशी से रो पड़ी। ब्लड बैंक समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने दरोगा के जज्बे के सलाम किया है। बताते है कि वीरेन्द्र त्रिपाठी का हाल में ही सदर कोतवाली से बांदा तबादला हुआ था। ब्लड बैंक समिति ने कल भी तीन मरीजों को खून की व्यवस्था कराकर उन्हें बचाया था।

संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, डॉ. राकेश द्विवेदी- सम्पादक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.

सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126