देश में तेजी से बदलते परिदृश्य में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान-जगदीश

उरई (जालौन)। देश में तेजी से बदलते सामाजिक आर्थिक परिदृश्य में महिलाओ का महत्वपूर्ण योगदान है समूहों के सदस्यों के बीच आत्मविश्वास ओर एकता होना आवश्यक है।
उपरोक्त विचार भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय समावेशन एवम् विकास विभाग के सहायक महाप्रबंधक जगदीश नारायण भट्ट ने अनुरागिनी संस्था द्वारा जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा जालौन के सहयोग से रघुवीर धाम में चल रहे स्वयं सहायता समूहों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से व्यक्त किए उन्होंने समूह के सदस्यों को फोन ई मेल एस एम एस के माध्यम से धोखा धड़ी की घटनाओं के बारे में जागरूक किया दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एन यू,एल एम,) के उप घटक सामाजिक गतिशीलता एवम् संस्थागत विकास के अंतर्गत कार्यक्रम में प्रबंधक अजय मनिकंटा ने समूह के पदाधिकारियों से बात कर उनके प्रश्नों का निवारण किया तथा एस एच जी के उत्कृष्ट सिद्धांतो को बताते हुए आंतरिक लेनदेन तथा ऋण वसूली रजिस्टर में लेखाजोखा के सही तरीके को बताया ।
जालौन के वित्तीय साक्षरता केन्द्र के वित्तीय सलाहकार कैलाश खरे ने बचत के तरीके ,ऋण का सदुपयोग के बारे में जानकारी देते हुए जीवन को सुखमय बनाने के लिए लक्ष्य के अनुसार वित्तीय प्रबधन को विस्तार से समझाया राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के मिशन प्रबंधक विजय सिंह गौतम ने शहरी पथ विक्रेताओं के आजीविका के लिए पी एम स्व निधि योजना में दस हजार तक प्रारंभिक कार्य करने के लिए ऋण सुविधा के बारे में बताया अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने जनपद में स्वयं सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकिज में आ रही परेशानियों को भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक जगदीश नारायण भट्ट को अवगत कराया जिससे समूह की महिला सदस्य अपना कार्य प्रारंभ नहीं कर पा रही है राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जालौन के डी आर पी राजेन्द्र सिंह भदौरिया ने शहरी गरीबी के कारण एवम् समूह के माध्यम से कैसे अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर कर सकते हैसमूह की भूमिका को बताया प्रशिक्षक राम किशोर सत्यम मिश्रा अर्जुन सिंह ने सुकन्या समृद्धि योजना जन धन योजना अटल पेशन योजना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जिसमें तम्बाकू नियंत्रण संचार जनित रोग कोरोना वायरस के प्रति जागरूक कर सभी समूह के सदस्यों से नगरीय क्षेत्र के अपनें अपने वार्ड में बारे में जानकारी देने को कहा इस मौके पर डूडा के सामुदायिक आयोजक योगेन्द्र सिंह यादव सहकार भारती के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राजावत सविता विश्वकर्मा समूह की सदस्य ममता देवी विमलेशी बबली राजकुमारी प्रगति गौतम सुनीता प्रतीक्षा गौतम रोशनी अंजना प्रियंका गीता पाल संध्या सहित 48 स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने प्रतिभाग किया ।प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों का संचालन राम कुमार सिंह जादौन ने किया।
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, डॉ. राकेश द्विवेदी- सम्पादक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.
सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126