नहाते समय भाभी का बनाया वीडियो:ब्लैकमेल कर कई बार किया रेप, मुंबई से ससुराल आई थी महिला

लखनऊ: में एक युवक ने अपनी रिश्ते की भाभी का नहाते समय वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने ब्लैकमेल कर उससे कई बार रेप किया। पीड़िता मुंबई में पति के साथ रहती है। वह पिछले दिनों लखनऊ स्थित ससुराल आई थी। तभी उसके साथ यह घटना हुई। पीड़िता ने मुंबई में केस दर्ज कराया था। गाजीपुर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को जुगौली क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया।
मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र का है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी देवर पवन कुमार त्रिपाठी इंदिरा नगर का रहने वाला है। उसने लखनऊआई अपनी रिश्ते की भाभी का अश्लील वीडियो बना लिया था। उसी वीडियो से ब्लैकमेल कर उसने रेप किया। इसके बाद वह हर दिन ऐसा करने लगा। पीड़िता का पति मुंबई में नौकरी करता है।

मुंबई में दर्ज कराया था मुकदमा, लखनऊ में हुई जांच

इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता ने 30 सितंबर को मुंबई के वनराई थाने में केस दर्ज कराया था। घटनास्थल लखनऊ होने के चलते मामला यहां ट्रांसफर कर दिया गया था। इसकी जांच HAL चौकी प्रभारी कपिल कुमार राणा कर रहे थे। जांच में सभी आरोप सही पाए गए।
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.
सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126