पति के मारने-पीटने से परेशान होकर लगाई फांसी

पूजा पटेल- फाइल फोटो

वाराणसी: जिले के भेलूपुर थाना अंतर्गत बड़ी गैबी क्षेत्र में शनिवार सुबह महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला मॉडलिंग के लिए मुंबई जाना चाहती थी। इस बात पर पति से उसका विवाद हुआ और इसके बाद उसने जान दे दी। पड़ोसियों ने बताया कि पति शराब के नशे में अक्सर उसे पीटा करता था।

महिला की पहचान जोया सिद्दीकी के रूप में हुई है। पति आफताब सिद्दीकी ने बताया कि पत्नी अपने कमरे से काफी देर तक नहीं निकली। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो पत्नी का शव झूल रहा था। इस पर पुलिस को जानकारी दी। महिला की शादी 6 साल पहले हुई थी। उसका एक तीन साल का बेटा भी है।

लखनऊ का रहने वाला है पति

लड़की के पिता शिवकुमार ने बताया कि आफताब की दाल मंडी के पास दुकान है। बेटी पढ़ने जाती थी, उसी समय दोनों के बीच प्यार हो गया। हम लोगों ने उसकी खुशी के लिए शादी करा दी। लड़का लखनऊ का रहने वाला है। लड़के के परिवार के बारे में हम लोगों को बहुत पता नहीं है।

पूजा की मां का आरोप- सास है विवाद की जड़
मां किरण ने बताया कि आफताब और पूजा में बहुत प्रेम था। आफताब की मां कुछ साल पहले साथ रहने लगी। उसी के कहने पर उसका पति उसको टाॅर्चर करने लगा था। पहले ये लोग सिगरा में रहते थे। बाद में गैबी पर किराए के मकान पर रहने चले आए। दोनों के बीच विवाद की जड़ उसकी सास थी।

मार्च में एक्टिंग सीखने मुंबई गई थी पूजा

पूजा मार्च में मुंबई अपने परिचित मित्र ईशान सिंह के पास एक्टिंग सीखने गई थी। कोरोना काल शुरू होने के बाद वह जून में अपने घर वापस आ गई थी। पति से कुछ दिन बाद मुंबई दोबारा जाने के लिए जिद करने लगी तो उसका पति शराब पीकर उसे मारने-पीटने लगा। परिजन के अनुसार पूजा की एक्टिंग करने की बात ससुरालवालों को बुरी लगती थी।

संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, डॉ. राकेश द्विवेदी- सम्पादक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.

सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126