पीएम के 70वें जन्मदिवस पर महिला मोर्चा ने किया फल वितरण

उरई(जालौन): जालौन के भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बना के कुशल नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 70वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जनपद जालौन द्वारा जनपद में 70 स्थानों पर फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उरई मुख्यालय में जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति बंसल के सानिध्य में क्षेत्र,जिला एवं नगर महिला पदाधिकारियो ने विभिन्न स्थानों(जिला अस्पताल, वृद्धाआश्रम,नरसेवा नारायण सेवा,शांति नगर, अंध विद्यालय, रामकुंड के पीछे,मोनी मंदिर, हुलकी मंदिर,शीतला मंदिर एवं मेकेनिक नगर)पर फल वितरित किये गए। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती सुनीता वर्मा जिला मंत्री, श्रीमती अनिता सोलंकी, श्रीमती रश्मी गुप्ता, नगर महामंत्री श्रीमती निशा राजपूत, श्रीमती शांति गुप्ता, श्रीमती संध्या शिवहरे, श्रीमती मीना गुप्ता, श्रीमती सुमन शर्मा, श्रीमती तबस्सुम बेगम एवं अन्य इष्ट ज्येष्ठ श्रेष्ठ महिला पदाधिकारी उपस्थित रही।

संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, डॉ. राकेश द्विवेदी- सम्पादक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.

सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126