पुलिस महानिरीक्षक झाँसी ने शहर का भ्रमण कर परखी व्यवस्था

ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को दिये दिशा निर्देश
उरई (जालौन)। पुलिस महानिरीक्षक झाँसी, परिक्षेत्र झाँसी एवं पुलिस नोडल अधिकारी जनपद जालौन सुभाष सिंह बघेल ने आज शनिवार को जिला मुख्यालय उरई शहर का भ्रमण पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डा. अवधेश कुमार सिंह , क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार के अलावा शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामजी पाल व पुलिस बल के साथ वैश्विक महामारी कोरोना वायरस व संचारी रोगों की रोकथाम के लिये किये जा रहे इंतजामों का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान झांसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एवं जनपद जालौन के नोडल अधिकारी सुभाष सिंह बघेल ने पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ शहर के विभिन्न चौराहों पर पैदल गश्त पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा डयूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी जारी किये।