पेरिस की लड़की बिहार के लड़के को दे बैठी दिल! बेगूसराय आकर की शादी

यंग भारत ब्यूरो
बिहार : फ्रांस (France) के पेरिस (Paris) की लड़की का दिल एक बिहारी छोरे पर आ गया। दोनों की पहले दिल्ली (delhi) में मुलाकात हुई और फिर फोन पर बात होने लगी। 6 साल तक बात करते-करते दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। फिर क्या था इस देसी छोरे से ब्याह रचाने सात समंदर पार से चलकर दुल्हन और उसका पूरा परिवार हिंदुस्तान पहुंचा। लड़का बिहार (Bihar) के बेगूसराय (Begusarai) का रहने वाला है। परिवार की रजामंदी के बाद दोनों एक हो गए। धूमधाम से दोनों की शादी हुई। शादी में दुल्हन के परिवार वालों ने हिंदी और भोजपुरी गानों पर जमकर ठुमके भी लगाए। भारतीय रीति रिवाज के साथ हुई इस शादी को देखने बड़ी संख्या में आसपास के लोग पहुंचे।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के कटहरिया गांव के रहने वाले रामचंद्र साह के बेटे राकेश कुमार ने पेरिस की रहने वाली मैरी लोरी हेरल के साथ सनातन परंपरा से विवाह रचाया। पेरिस से विवाह करने के लिए लड़की के साथ उसका पूरा परिवार आया था।