प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रिहाई को लेकर गांधी चबूतरा पर कांग्रेसियों ने रखा उपवास

भीषण गर्मी और तपिस में भी डटे रहे कांग्रेसी
उरई (जालौन)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे सत्याग्रह के क्रम में आज शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा के नेतृत्व में शहर के गांधी मार्केट स्थित गांधी चबूतरा पर दर्जनों कांग्रेसजनों ने कोविंद-19 बीमारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को लेकर उपवास रखा। कांग्रेसियों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जिस कारागार में है उनका मात्र इतना दोष है कि वह देश के निर्माता गरीब-मजदूरों और भाई-बहिनों की मदद करना चाहते थे। मगर गरीब विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उन्हें जेल में डाल दिया। इसके बाद भी भाजपा सरकार कांग्रेस के सेवा भाव कार्य नहीं रोक पा रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्याग्रह के माध्यम से हर जनपद में कांग्रेस पार्टी अजय लल्लू की महारसोई संचालित करे रही है। तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 25 लाख लोगों को भोजन वितरित भी कर रही है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से दिपांशु समाधियां, सिद्धार्थ दिवोलिया, संतोष ठाकुर, डा. रेहान सिददीकी, फैजान उलहक, धीरेन्द्र शुक्ला, धीरेंद्र चौधरी, अमित पाण्डेय आटा, शेर सिंह दोहर, दीपक कुशवाहा, संजीव तिवारी सीटू अरविंद दुबे, राजेश मिश्रा सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।