पुलिस दल के दुर्दांत हत्यारे विकास दुबे पर शासन ने इनाम बढ़ाकर 5 लाख किया
पुलिस के साथ आजतक का सबसे बड़ा अपराध करने का आरोपी है विकास दुबे
गिरोह के अमर दुबे को मार गिराने एवम श्याम बाजपेयी को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली
इनाम की राशि 5 लाख होने से गिरोह पर बढ़ा दबाव
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी द्वारा इनाम बढ़ाये जाने की मिली है सूचना
लखनऊ: देखते ही देखते प्रदेश पुलिस की मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में तीसरे स्थान से पुलिस के साथ खूनी वारदात करके तरक्की पायी और 5 लाख का इनाम घोषित होते ही अब विकास प्रदेश का नंबर एक मोस्ट वांटेड अपराधी है। इसके बाद मेरठ का बदन सिंह बद्दो और पश्चिमी यूपी का कुख्यात अपराधी आशुतोष है। इन दोनों पर ढाई-ढाई लाख रुपए का इनाम है। ये चालाक अपराधी अपनी गतिविधियां रोककर अभी शांत हैं। मगर दुस्साहसिक अपराधी सीओ सहित आठ पुलिस वालों की हत्या करके निरंतर जघन्य अपराधों में प्रदेश में नम्बर एक पर पहुंच गया। शासन ने पुलिस के इस दुश्मन पर 5 लाख का इनाम घोषित कर दिया है। इस कारण इसके बारे में सूचना देने वालों में उत्साह का संचार होगा और 5 लाख की बड़ी रकम प्राप्त करने के लिए बहुत सारे लोग जिनमे इनके सताए हुए बड़ी संख्या में हैं। उनमे भी विकास दुबे के खिलाफ उत्साह का संचार होगा। ऐसा शासन का मानना है। यही नहीं विकास गैंग के अमर दुबे को मौदहा में हुई मुठभेड़ में मार दिए जाने एवम गिरोह के इन अन्य सदस्य श्याम बाजपेयी के जिंदा गिरफ्तार हो जाने से विकास गिरोह का मनोबल जहां गिर रहा है। वहीं पुलिस और उसके विरोधियों के मनोबल में व्रद्धि हुई है। जिसके सुखद परिणाम शीघ्र ही सामने आएंगे। शासन और पुलिस विभाग को इसकी पूरी उम्मीद है।