प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में आई है। साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा को एक आइडल कपल के रूप में देखा जाता था। हालांकि अब प्रियंका ने कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। दरअसल प्रियंका ने निक जोनस से शादी के बाद अपने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘जोनस’ सरनेम एड किया था। लेकिन अचानक ही उन्होंने अपने सभी अकाउंट से ‘जोनस’ सरनेम हटाकर उसे प्रियंका चोपड़ा कर दिया। प्रियंका चोपड़ा के ऐसा करने के बाद लगातार उनके और निक जोनस के रिश्ते को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कई लोग ट्विटर पर इस कपल के तलाक तक पर बात कर रहे हैं।
तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर पूछे सवाल
प्रियंका ने जबसे सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे से निक जोनस का सरनेम हटाया है तबसे सोशल मीडिया पर लोग उनसे तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘क्या प्रियंका चोपड़ा तलाक ले रही हैं। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम के आगे से जोनस सरनेम हटा दिया है।
अन्य यूजर ने प्रियंका चोपड़ा के जोनस सरनेम हटाने के बाद लिखा, ‘ ये अपने तलाक के बारे में बताने का नया तरीका है। एक अन्य ट्रोल ने खिंचाई करते हुए ये तक लिख डाला, ‘जितनी मेहनत मैंने ये प्रियंका चोपड़ा जोनस ट्रांसलेट करने में लगाई है अगर इतनी मेहनत मैं फिजिक्स में कर ली होती तो मेरे पूरे-पूरे नंबर आते।
लोगों ने जताई दोनों के रिश्ते पर चिंता
प्रियंका चोपड़ा द्वारा सरनेम हटाने के बाद जहां कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके तलाक को लेकर सवाल कर रहे हैं तो वहीँ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को पसंद करने वाले लोग उनकी शादी पर अपनी चिंता जता रहे हैं। एक प्रशंसक ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘प्रियंका चोपड़ा ने अचानक से अपने इंस्टाग्राम से अपने पति का सरनेम हटा दिया है। अचानक ऐसा क्यों? उम्मीद करती हूं इनके बीच सब कुछ ठीक हो और किसी की नजर ना लगे।’
आने वाले समय में होगा ड्रामा
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘आने वाले समय में और ड्रामा खुलेगा। ‘ किसी ने तो प्रियंका के पोस्ट के बाद उन्हें नौटंकी तक कह दिया।’ अन्य यूजर ने लिखा, ‘प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति का नाम अपने सरनेम से हटा दिया, जो उनके तलाक के रयूमर्स को बढ़ा रहा है।’
सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा
किसी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘प्रियंका चोपड़ा ने शायद एक बार फिर से सोचा है।’ मुझे एकाएक ऐसा लग रहा था कि प्रियंका चोपड़ा ने उनका लास्ट नेम अपने नाम के आगे क्यों लगाया है। वह अपने पिता के नाम अपने साथ जोड़े रख सकती हैं। वो खुद पर इंडिपेंडेंट एक शख्स हैं। अपना नाम सिर्फ इसलिए बदलना क्योंकि आपकी शादी हो गई है। मैं खुश हूं कि प्रियंका ने ये कदम उठाया।’
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.