प्रेमी की बरात में पहुंची प्रेमिका: बोली- मुझसे शादी करोगे या नहीं, दूल्हे के इनकार पर उठाया यह कदम

आगरा: के शाहगंज क्षेत्र में मंगलवार रात को फतेहपुर सीकरी से आई बरात में एक युवती पहुंच गई। उसने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताया और उससे शादी करने के लिए बखेड़ा खड़ा दिया। दूल्हे ने इनकार किया तो युवती ने विषाक्त पदार्थ खाने का प्रयास किया। लोगों ने उसे रोक लिया। हंगामे के बाद दुल्हन के मामा की तबीयत भी बिगड़ गई। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक थाना शाहगंज क्षेत्र में मंगलवार रात को फतेहपुर सीकरी से बरात आई थी। बरात चढ़ रही थी, तभी ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली एक युवती वहां पहुंच गई, उसने आरोप लगाया कि दूल्हे से उसके प्रेम संबंध हैं। दोनों एक साथ होटल में काम करते थे। तभी मुलाकात हुई थी। युवत ने उससे शादी का वादा किया था। अब दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है।
विषाक्त पदार्थ खाने का प्रयास
प्रेमिका ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। इसकी जानकारी दुल्हन पक्ष के लोगों को भी हो गई। इससे शादी समारोह में हंगामा हो गया। युवती अपने साथ पुलिस भी लेकर आई थी। बताया गया है कि प्रेमिका ने दूल्हे से पूछा कि वह उससे शादी करेगा या नहीं। इस पर प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया। यह सुनकर युवती ने विषाक्त पदार्थ खाने का प्रयास किया। किसी तरह लोगों ने उसे रोका। रात एक बजे तक हंगामा होता रहा।