कलाई की नस और गला काटा
सामान पैक करके डॉक्टर का परिवार जौनपुर निकलने वाला था लेकिन छात्रा गायब थी। उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया गया लेकिन वह कुछ नहीं बोली। अंदर से दरवाजा बंद था। डॉक्टर ने अन्य लोगों की मदद से दरवाजे पर तेजी से धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। कमरे के अंदर छात्रा खून से लतपथ पड़ी थी। उसने ब्लेड से कलाई की नस और गला काट लिया था। इस घटना की सूचना मिलते ही सीओ कर्नलगंज अजीत सिंह चौहान और कर्नलगंज पुलिस पहुंच गई। जख्मी छात्रा का अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है। उसकी हालत अभी गंभीर बनी है।
एक तरफ शादी की तैयारी, दूसरी ओर जान का खतरा
छात्रा की आत्महत्या की कोशिश की जानकारी मिलते ही उसके चाचा स्वरूपरानी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। डॉक्टर सुदर्शन के घर में वह भी रहते हैं। वह तीन भाई हैं। सबसे बड़े भाई के बेटे के तिलक की तैयारी चल रही थी। इसी कारण वह गांव चले गए थे। डॉक्टर के परिजनों को भी आज जौनपुर पहुंचना था लेकिन इस दौरान यह घटना हो गई। उन लोगों को इस प्रेम कहानी की जानकारी नहीं थी। अब पता चला। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। छात्रा पांच बहन और एक भाई है।
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.
सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126