बुंदेलखंड में भाजपा के एक दर्जन विधाकों पर लटकी तलवार

अनिल शर्मा + संजयश्रीवास्तव
वर्तमान विधायकों की वढ़ गयी है धड़कने

टिकट कटने के भय से दुबले हो रहे है विधायक

किसका टिकट कटेगा ये पता करने मे जुटे विधायक गण
भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने. 325 मे से 108 विधायकौ के टिकट काटने गोपनीय निर्णय लिया
लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने विभिन्न कंपनियों और और संघ के सर्वे के आधार पर यह लगभग तय कर लिया है कि आगामी विधानसभा 2022 के चुनाव के लिए पार्टी के लगभग एक तिहाई विधायकों के टिकट काटे जाएंगे| इसके चलते पार्टी में के भीतर हड़कंप मच गया है| मालूम हो कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने संघ तथा विभिन्न सर्वे कंपनियों के माध्यम से जो सर्वे कराया है उसमें यह बात खुलकर सामने आ गई है के भाजपा के बड़ी संख्या में विधायक पिछले 5 साल में पैसा बनाने में लगे रहे| इसके अलावा विधायक की विधानसभा क्षेत्रों मेहुए गोपनीय सर्वे से यह बात भी निकल कर आई है के तमाम विधायकों की अपने विधानसभा क्षेत्र में छवि अच्छी नहीं है इसलिए भाजपा को यदि पुनःसत्ता में आना है| तो खराब छवि के विधायकों के जगह 3 नए चेहरे नहीं उतारे जाएंगे तो पार्टी को चुनाव में काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है| वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 312 विधानसभा सीटों में विजय मिली थी और पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीती थी बाद में उपचुनाव मैं धीरे धीरे भाजपा की संख्या बढ़कर लगभग 325 हो गई| पार्टी नेतृत्व का यह मत है इनमें से लगभग एक तिहाई यानी 108 तो विधायकों के यदि टिकट काटकर यदि नए चेहरों को सुनाया लड़ाया जाएगा तो भाजपा का डैमेज कंट्रोल हो सकता है| इसके चलते पार्टी नेतृत्व ने पूरे प्रदेश में 108 भाजपा विधायकों के टिकट काटने का जहां मन बना लिया है वही बुंदेलखंड में जहां पिछली बार भाजपा को कुल 19 विधानसभा सीटों में से सभी में विजय हासिल हुई थी यहां के विधायकों की जनता में छवि बहुत अच्छी ना होने कारण पार्टी नेतृत्व ने कुल 19 विधायकों में से लगभग एक दर्जन विधायकों के टिकट काटने का मन बना लिया है। इससे पार्टी के भीतर हड़कंप मच गया है बुंदेलखंड व अन्य क्षेत्रों के विधायक यह पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर किस विधायक का टिकट कट सकता है| वह इसलिए भी ऐसा पीछे कर रहे हैं ताकि अगर उन्हें पहले से पता चल जाए तो वह अन्य दलों सपा बसपा या कांग्रेश में भी जुगाड़ लगा सके और किसी तरह चुनाव लड़ सके| भाजपा के विधायक भाजपा में अपने-अपने गॉडफादर से अपने टिकट कटने की आशंका जताते हुए उनसे यह गुजारिश कर रहे हैं कि उनका टिकट किसी तरह न कटने पाए | बुंदेलखंड में तमाम विधायक यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर शीर्ष नेतृत्व से उनकी शिकायत किसने की यही हाल प्रदेश में अन्य विधायकों का भी है| बुंदेलखंड के वह विधायक जिन्हें आप के टिकट कटने की आशंका है वेऐन केन पॗकारेण अपना टिकट बचाने के हर तरह से जुगाड लगाने मे जुट गए है |
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.
सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126