बृजेश पाण्डेय को शहर सेवादल कांग्रेस का नियुक्त किया अध्यक्ष

संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जायेगा बल-धीरेंद्र शुक्ला

उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक डा. प्रमोद कुमार पाण्डेय एवं प्रदेश अध्यक्ष बुंदेलखंड कांग्रेस सेवादल उत्तर प्रदेश लक्ष्मी नारायण दीक्षित की संस्तुति पर कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला द्वारा बृजेश पाण्डेय को मुख्य संगठक, शहर उरई कांग्रेस सेवादल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय की विधिवत घोषणा शहर के मौनी मंदिर रोड सब्जी मण्डी स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला द्वारा की गयी। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त शहर सेवादल अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय से अपेक्षा की है कि वह संगठन को मजबूत बनाकर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी कि अपेक्षा एवं भावनाओं के अनुरूप पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कांग्रेस सेवादल को गतिशील तथा सशक्त बनाने में अपना पूरा योगदान देगें। सेवादल जिलाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला ने इस मौके पर जिला सेवादल का महासचिव वरुण सक्सेना को नियुक्त किया।पत्रकार वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से लालूशेख, राजीव नारायण मिश्रा, संतराम नीलांचल, धीरेंद्र शुक्ला अध्यक्ष सेवादल, बृजेश पाण्डेय नगर अध्यक्ष सेवादल, गीतेश तिवारी, अरविंद सिंह सेगर, संगीत, दीपू, संदीप वर्मा, सूरज कुमार, संजीव सीटू सहित आदि सेवादल के लोग मौजूद रहे।

संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, डॉ. राकेश द्विवेदी- सम्पादक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.

सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126