भारत समेत पूरी दुनिया में गुरुवार को धूमधाम से दिवाली मनाई जा रही है। लोगों को इस रोशनी के त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। काफी पहले से ही लोग घर की सफाई और दिवाली की शॉपिंग समेत सभी तमाम तैयारियां शुरू कर देते हैं। इस दिन लोग घर में खुशहाली के लिए मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां पर दिवाली नहीं मानई जाती हैं। आईए जानते हैं उन जगहों के बारे में…
भारत में इन जगहों पर लोग न मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं और न ही पटाखे जलाते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां पर लोग दीये भी नहीं जलाते हैं। भारत के दक्षिणी राज्य केरल में दिवाली का त्योहरा नहीं मनाया जाता है। केरल के लोग दिवाली के अलावा सभी त्योहार धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन दिवाली पर कुछ नहीं करते हैं। केरल में दिवाली सिर्फ कोच्चि में ही मनाई जाती है।
क्यों नहीं मनाई जाती है दिवाली
अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर केरल में दिवाली क्यों नहीं मनाई जाती है। केरल में दिवाली न मनाने की कई वजहें हैं। केरल में राक्षस महाबली राज करता था और यहां पर उसकी ही पूजा की जाती है। इसलिए लोग यहां पर राक्षस की हार पर पूजा नहीं करते हैं।
हम सभी जानते हैं कि भगवान राम ने रावण पर विजय पाई थी और अपना वनवास खत्म कर अयोध्या वापस लौटे थे। इसकी वजह से भारत में कार्तिक मास की पूर्णिमा को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है।
केरल में दिवाली न मनाने की दूसरी वजह यह है कि वहां पर हिन्दू धर्म के लोग कम हैं। इस वजह से राज्य में दिवाली पर धूम-धाम नहीं होती। केरल में इस समय बारिश होती है, जिसकी वजह से पटाथे और दीये भी नहीं जलते हैं।
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.