माइके जाने की जिद्द कर रही थी पत्नी, पति ने गुस्से में 3 महीने की बच्ची को गला घोंट कर मार डाला

बांका। महेशाडीह गांव में हुई एक शर्मनाक घटना में लगातार तीन बेटियां जनने पर एक पति ने अपनी पत्नी की मंगलवार सुबह को खंती घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। मृतका शिवानी देवी (30) को तीन बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी का जन्म चार माह पूर्व हुआ था। इसी विवाद में हत्या की गई। पुलिस ने आरोपित पति सुनील दास को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि शिवानी देवी को तीन बेटियां हैं। अंजू की उम्र छह वर्ष व छोटी की उम्र चार वर्ष है। चार महीने पूर्व शिवानी ने एक और बच्ची को जन्म दिया था। इसी को लेकर सुनील बराबर शिवानी को खरी-खोटी सुनाता रहता था। मंगलवार सुबह भी पति-पत्नी के बीच में इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी बीच सुनील ने शिवानी के सिर में खंती घोंप दी। यह सिर के आरपार हो गई। मौके पर ही शिवानी की मौत हो गई। इसी बीच किसी ने अमरपुर प्रखंड के सिझुआ स्थित शिवानी के मायके में उसकी हत्या की सूचना दी। मायके से लोगों के पहुंचने के बाद पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। 10 वर्ष पूर्व शिवानी और सुनील की शादी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार रात में भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। उसके बाद मंगलवार सुबह को विवाद फिर शुरू हुआ और सुनील ने शिवानी की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पिता परदेसी दास के बयान पर सुनील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर में लगी आग पचास हजार की संपत्ति जलकर राख
कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के मनिया पंचायत अंतर्गत परेवा गांव राय टोला में एक घर जलकर राख हो गया। आग लग जाने से लगभग 50 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित गांव के शंभू राय बताया प्रदेश में मजदूरी करने गए हुए हैं। इधर घर पर पत्नी व बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार मिट्टी की दीवार व पुआल की छोनी से मकान बना हुआ था। जिसमें खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी से पुरा मकान आग की चपेट में आ गया। इसमें उनका सारा सामान जलकर राख हो गया।
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.
सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126