मायके में नवविवाहित की फांसी लगाने से मौत

आत्महत्या का संदेह
पवन याज्ञिक
उरई: जनपद के एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना में एक नवविवाहित ने फांसी पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार पिरौना ग्राम में शैलेंद्र राठौर की 21 वर्षीय पुत्री रीता जिसका विवाह मात्र 6 माह पूर्व उरई के मोहल्ला लाहरियापुरवा निवासी रवीन्द्र के साथ 6/12/2019 को सम्पन्न हुआ था। विवाहिता अपने मायके में रह रही थी।
मालूम हो कि विवाहिताएं अधिकांश अपनी ससुराल में अधिक मरती हैं। मगर आश्चर्य कि उक्त विवाहिता रीता की मौत उसके मायके में हुई। पुलिस सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि लाश के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। कोंच तहसील के सी.ओ. आर.पी. सिंह ने घटना स्थल का मुआयना किया। और सुसाइड नोट को लाश के पंचनामे के साथ लगा दिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।