यमुना नदी में डूबे तीन लोगों में एक का शव बरामद दो की तलाश जारी

भाई दूज पर अलग अलग जगहों पर यमुना नदी में नहाते समय हुआ था हादसा
उरई(जालौन) भाई दूज पर अलग-अलग जगह यमुना नदी में नहाते समय दो किशोर सहित तीन लोग यमुना में डूब गए थे। जिनकी खोजबीन में लगे स्थानीय गोताखोर व एनडीआरएफ की टीम ने यमुना नदी से एक का शव बरामद कर लिया, जबकि दो की तलाश जारी है।
चुर्खी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरसई निवासी छोटू 15 वर्ष पुत्र नरेश कुशवाहा व मनीष प्रजापति पुत्र शिवपाल प्रजापति भाई दूज पर शनिवार को अपने परिजनों के साथ यमुना नदी के पाल सरेनी पथरी घाट पर नहाने गए हुए थे। वहीं सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम अभैदेपुर निवासी रमेश दोहरे 36 वर्ष पुत्र रामप्रसाद दोहरे भी यमुना नदी के कोड़ा किर्राही भैरव घाट पर नहाने के लिए गया था।यह लोग नहाते समय गहराई में जाने से डूब कर लापता हो गए थे। घटना की खबर गांव में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों का हुजूम लग गया था। ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना संबंधित थानाध्यक्षों को दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के अलावा गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्षों ने यमुना में डूबे तीन लोगों की खोजबीन शुरु करवा दी थी। वहीं मामले की भनक लगते ही एसडीएम जालौन सौरभ कुमार पांडे व क्षेत्राधिकारी कालपी वीरेंद्र श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे थे।काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ टीम ने 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कोड़ा किरराही घाट से लापता हुए सिरसा कलार के ग्राम अवैधैपुर निवासी रमेश दोहरे का शव यमुना नदी से बरामद कर लिया। जब कि पाल सरेनी पथरी घाट से लापता हुए दोनों किशोरों की खोज भी अभी जारी है।
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.
सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126