पूर्वांचल से गुजरेगा यूपी की सत्ता का रास्ता
कहते हैं कि देश की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है तो वहीं यह कहना गलत नहीं होगा कि भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश की सत्ता का रास्ता पूर्वांचल से गुजरता है। इसी सोच के तहत भाजपा ने पूर्वांचल में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यूपी की 33 प्रतिशत सीटें पूर्वांचल से आती हैं। इसके 28 जिलों में 164 विधानसभा सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को यहां से 115 सीटें मिली थीं। जबकि सपा को 17, बसपा को 14, कांग्रेस को दो और अन्य को 16 सीटें मिली थीं। जाहिर है, 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां से सर्वाधित सीटें जीती थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जिला गोरखपुर और पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी पूर्वांचल में है। भाजपा की कोशिश इस बार 2017 के इतिहास को दोहराने के साथ ही 2024 के लिए माहौल बनाने की भी है। इधर, लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों का आंदोलन गर्म है। जानकारों का कहना है कि इस वजह से भी भाजपा ने पूर्वांचल पर अपना फोकस बढ़ा दिया है।
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.
सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126