रामपुरा मंडल में मनाई गयी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

उरई (जालौन)। भारतीय जनता पार्टी के आदर्श एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता श्री दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस रामपुरा मंडल में धूमधाम से मनाया गया ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन एवं जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना जी के नेतृत्व मे रामपुरा मंडल के महामंत्री विजय द्विवेदी ने मंडल के अनेक बूथों पर पहुंच कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उपस्थित अपने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल महामंत्री विजय द्विवेदी ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म जन्म 25 सितम्बर 1916 को मथुरा में हुआ था । आप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। पंडित जी के विचारों से पुष्पित पल्लवित भारत निरंतर विकास की ओर अग्रसर होता रहेगा तथा युगों युगों तक इस देश का हर नागरिक आपके प्रति कृतज्ञ रहेगा। इस अवसर पर रामपुरा नगर के चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ,अंकुर मिश्रा सेक्टर संयोजक ,अरुण गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष, पंचनद मंदिर के पुजारी संतोषबन, हरेंद्र सिंह चंदेल सेक्टर संयोजक, अनिरुद्ध सिंह सेंगर, भाजयुमो के मंडल संयोजक राहुल सेंगर, राजबहादुर सिंह सेंगर लिडऊपुर , अर्पित तिवारी, बलवीर सिंह गौर ,रामअवतार तिवारी ,श्री ओम तिवारी बूथ अध्यक्ष ,शिवम द्विवेदी बूथ अध्यक्ष , कैलाश बिहारी द्विवेदी, सोनू द्विवेदी, संजीव सोनी आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं संकल्प लिया पंडित दीनदयाल उपाध्याय सपनों के भारत को बनाने के लिए हम सब भारतीय जनता पार्टी के सिपाही के रूप में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, डॉ. राकेश द्विवेदी- सम्पादक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.

सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126