राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के संस्थापक का प्रदेश अध्यक्ष सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया

भगवती मिश्रा-प्रभारी जालौन तहसील + त्रिलोकी नाथ गुप्ता
भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण व कश्मीर में धारा 370 समाप्त करना,मोदी सरकार का ऐतिहासिक कार्य– विवेक पांडे

कानपुर देहात।
राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के संस्थापक विवेक पांडेय का बनारस से चलकर जनपद आगमन पर फूल माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान कार्यकर्ताओ ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए हिन्दू हित में कार्य करने की बात कही ।बनारस से चलकर रहे राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के संस्थापक विवेक पांडेय का ,नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष सौरभ दुबे के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।इसके पशचात अकबर पुर पहुचकर प्रदेश पदाधिकारियो व जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की ।बैठक की अध्यक्षता कर रहे संस्थापक विवेक पांडेय ने हिन्दू हित के कार्य करने की बात कही।उन्होने कहा कि देश मे जाति वादी राजनीति को खत्म करके हिन्दू और हिदुत्व को आगे बढ़ाना है।उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण ब कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया। संस्थापक विवेक पांडेय का प्रदेश मंत्री भगवती प्रसाद ने माला पहनाकर स्वागत किया किन्तु उन्होंने यह कहकर आप बुजुर्ग है अपनी माला भगवती जी को पहना दी।यह उनकी महानता है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सौरभ द्विवेदी प्रदेश मंत्री अशुतोष द्विवेदी प्रदेश मंत्री भगवती प्रसाद मिश्रा जिलाध्यक्ष कानपुर देहात अजय सिंह यादव जिलाध्यक्ष जिला महामंत्री आदित्य गुप्ता जालौन शिवम मिश्रा जिला मंत्री राजेन्द्र राजपूत आदि उपस्थित रहे।
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.
सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126