उरई (जालौन)। 2022 विधानसभा चुनाव आने से पहले समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी इससे पहले उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं की टीम मजबूत करने के लिए सभी फ्रंटल द्वारा नए नए युवाओं को जोड़कर उन्हें मौका दिया जा रहा है, और समाजवादी पार्टी ने जो पूर्व में कार्य किए हैं उन्हें भी जनता तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। समाजवादी लोहिया वाहिनी जनपद जालौन के जिलाध्यक्ष फ़रहत उल्ला जी ने विश्वास जताते हुए शेर सिंह सिंघानिया कुरहना की जिला उपाध्यक्ष बनाया और समाजवादी लोहिया वाहनी के प्रदेश सचिव शैलेंद्र श्रीवास और प्रदेश सचिव अनुज यादव मदारीपुर जी की उपस्थिति में उन्हें प्रमाण पत्र देते हुए सम्मानित किया। वही शेर सिंह सिंघानिया ने भी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष फरहत उल्ला खान को विश्वाश जताया कि वह पार्टी के प्रति निष्ठा से कार्य करेंगे और जन-जन तक गांव गांव तक पार्टी ने अभी तक जो कार्य किए हैं। जो पार्टी की नीतियां हैं, उनको पहुंचाएंगे और आने वाले चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.