विकासनगर से देह व्यापार में संलिप्त दो आरोपित गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद; तीन पीड़िता को छुड़ाया

विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने लेहमन पुल हरबर्टपुर पर चेकिंग के दौरान अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। साथ तीन पीड़िता को छुड़ाया।
पूछाताछ में आरो‍पि‍तों ने अपने नाम अक्षय कुमार पुत्र पप्पू कुमार निवासी ग्राम सट्टा रसूलपुर शामली उत्तर प्रदेश और मुकर्रम उर्फ मोनू पुत्र रमजान निवासी ग्राम जीवनगढ़ थाना विकास नगर जनपद देहरादून बताया। वहीं, पुलिस फरार चल रहे राजकुमार पुत्र शिव कुमार महतो निवासी बाल्मीकि बस्ती विकास नगर देहरादून की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपितों के चंगुल से तीन पीड़ितों को छुड़ाया। पीड़ितों द्वारा पूछताछ में बताया कि अभियुक्त गण उनको नौकरी का झांसा देकर एवं गरीबी का फायदा उठाकर अनैतिक देह व्यापार के धंधे में लगा देते हैं। आरोपितों को आज न्यायालय पेश किया जा रहा है।
नाबालिग से दुष्कर्म में हरियाणा के युवक पर मुकदमा
विकासनगर कोतवाली में हरियाणा के एक व्यक्ति के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में एक महिला ने बताया कि दो माह पहले उसकी नाबालिग पुत्री से उदय सिंह निवासी हरियाणा ने दुष्कर्म किया है। जब उसकी पुत्री ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा गया। आरोपित का हरियाणा से कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे में अक्सर आना जाना लगा रहता है, इसी दौरान आरोपित ने दुष्कर्म किया। कोतवाल प्रदीप बिष्ट के अनुसार आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियोग की विवेचना महिला दारोगा अक्षु रानी थाना सहसपुर कर रही हैं। आरोपित की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम भी सक्रिय की गई है।
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.
सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126