शांति, ज्ञान का सागर है भगवान बुद्ध-एस.पी.

बुद्ध विहार में हाल का उद्घाटन करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक

बुद्ध विहार में हाल का उद्घाटन करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक

उरई: जनपद जालौन के ग्राम कुकरगांव स्थित बुद्ध विहार में भगवान बुद्ध की स्तुति की गई। जनपद जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार,भंते शील प्रकाश कुशीनगर,एवम भंते ज्ञानज्योति ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर बुद्धवन्दना की। एवं प्रतिमा स्थल पर नवनिर्मित हाल का उद्धघाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने सोसल डिस्टेंसिंग का बखूबी पालन किया व लोगो को जागरूक भी किया।
एस.पी डॉ. सतीश कुमार ने कहा कि बौद्ध धर्म आपसी भाईचारा व शांति का प्रतीक है भगवान बुद्ध की जीवन शैली।जीवन को शांति से जीने की सीख देता है। कुशीनगर से आये भंते श्री शीलप्रकाश ने कहा कि जीवन में दु:ख है परंतु इस दु:ख को रोका जा सकता है। दु:ख का कारण अविद्या व तृष्णा है। अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश आज भी प्रासंगिक है। बुद्ध के संदेश से आतंकवाद, नक्सलवाद, उग्रवाद, युद्ध, घृणा,हिसा के तनाव पूर्ण माहौल को दूर किया जा सकता है। अंत मे पुलिस अधीक्षक ने बुद्ध विहार का भ्रमण कर अवलोकन भी किया।