सपा की मलाई चाटने से पेट नहीं भरा तो हो लिए भाजपाई

शिफर पर रहने वाले को शिखर पर पहुंचाने का काम किया था सपा ने

उरई(जालौन)। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हर जाति और धर्म के ब्यक्ति का सम्मान कायम रखा और उसे हमेशा शिखर पर पहुंचाने का काम किया। उन्हीं में से कोंच तहसील क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम रबा के रहने वाले कुर्मी समाज से जुड़े आर. पी. निरंजन ने विगत कुछ वर्षों पहले सपा मुखिया एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों में आस्था रखते हुए सपा की सदस्यता ली थी। आर. पी. निरंजन की बफादारी को देखते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आर. पी. निरंजन की पत्नी रमा निरंजन को ललितपुर, झांसी एवं जालौन से एमएलसी का सपा पार्टी से टिकट देकर विजयश्री दिलवाने का काम किया। समाजवादी पार्टी से एमएलसी रही रमा निरंजन के प्रतिनिधि पति आर. पी. निरंजन ने जमकर मलाई चाटी और अपने चहेते और स्वजातीय लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया। अब जब एमएलसी का कार्यकाल समाप्त होने पर आया तो आर. पी. निरंजन ने स्वयं माधौगढ़ विधानसभा से टिकट की दावेदारी ठोक डाली मगर उन्हें जब सपा से टिकट मिलने की उम्मीद नहीं दिखाई दी तो उन्होंने लखनऊ पहुंच कर अपनी पत्नी रमा निरंजन के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष विधिवत भाजपा की सदस्यता ले डाली और सपा को वांय-वांय कह दिया।

संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.
सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126