सपा की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया

उरई (जालौन)। सपा की मासिक बैठक सपा जिलाध्यक्ष नबाब सिंह यादव की अध्यक्षता में सपा जिला कार्यालय इकलासपुरा रोड़ पर सम्पन्न हुई जिसमें जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नबाब सिंह यादव ने कहा कि बढ़ते कोरोना वायरस की बजह पार्टी की मासिक नहीं बुलाई गयी। उन्होंने कहा कि ब्लाक कमेटियों, बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों ने अच्छा काम कर दिखाया है। नगर अध्यक्षों से विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियों को मजबूत किया जायेगा। ऐसा कोई बूथ नहीं होगा जिसमें सपा कार्यकर्ताओं की मजबूती न हो। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा हर बूथ पर मजबूती के साथ सफलता हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामियों का फायदा विधानसभा चुनाव सपा को मिलने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी लड़ाई को एक ब्यक्ति नहीं लड़़ सकता है सभी को मिलकर लड़ना होगा तभी पार्टी और संगठन को उचाईयों तक पहुंचाया जा सकता है। इस लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुटता के साथ अभी से संगठन के प्रति जी-जान से जुट जाये। इस मौके पर प्रमुख रूप से सुरेन्द्र यादव बजरिया, प्रताप यादव बजरिया, वीरेन्द्र यादव, भानू राजपूत विधानसभा अध्यक्ष उरई, जैनुल आबदीन, दीपराज गुर्जर, के. के. प्रजापति, कामतानाथ यादव, जयदेव यादव, निवर्तमान नगर अध्यक्ष भानूप्रकाश वर्मा, विजय कुशवाहा, सुरेंद्र यादव बजरिया, निवर्तमान विधायक दयाशंकर वर्मा, जमालुद्दीन पप्पू सहित आदि सपाजन मौजूद रहे। बैठक का संचालन जैनुल आबदीन ने किया।
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, डॉ. राकेश द्विवेदी- सम्पादक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.
सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126