सपा के पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा ने बरदर, रिरुआ व करमेर का किया भ्रमण

सपा मुखिया अखिलेश यादव की नीतियों को जनता के बीच रखा

उरई (जालौन)। डकोर विकास खण्ड क्षेत्र के अंर्तगत पड़ने वाले ग्राम बरदर, रिरुआ एवं करमेर सहित अन्य गांवों में सपा के पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा अपने समर्थकों के साथ भ्रमण किया इस दौरान पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा ने सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल की उपलब्धियों जनता के बीच रखकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने शासन काल में जो जनता के हितार्थ कल्याणकारी योजनाओं को संचालित करने का काम किया है। इतना तो किसी भी राजनैतिक दलों की सरकारों नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार में महिला उत्पीड़न, बलात्कार, लूट, छात्र, किसानों, मजदूरों की समस्याएं बड़ी है पीड़ित ब्यक्ति को न्याय नहीं मिल पा रहा है जो न्याय पाने के लिए अधिकारियों की चौखट पर देखा जा सकता है। पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार से आम जनता का मोह भंग हो चुका है।अब 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। बताते चले कि पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा उरई-जालौन विधानसभा सीट से प्रवलदावेदार है इसी को देखते हुए उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर क्षेत्र की जनता से सम्पर्क करना शुरु कर दिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से श्रीराम ददरी, सुरेंद्र पाल बरदर, रामसिंह खजांची करमेर, सुश सिंह, राजाराम वर्मा, भानू ठाकुर, विमलेश ठाकुर, सत्यम ठाकुर रूरा, इकबाल मंसूरी, धंजय, रघुवीर मुखिया करमेर, रंजीत मुखिया खेड़ा सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.
सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126