सपा नेत्री कुसुम ने अपने आवास पर किया प्रदेशीय नेता तिलकचंद अहिरवार का स्वागत

पार्टी के पदाधिकारी व नेता भी रहे मौजूद

उरई (जालौन)। शहर के मोहल्ला रामनगर ईदगाह के पास रहने वाली दलित युवती द्वारा आत्महत्या किये जाने के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने के बाद सपा के प्रदेशीय नेता तिलकचंद अहिरवार अपने काफिले के साथ सपा की वरिष्ठ नेत्री कुसुम सक्सेना के आवास चुरखी रोड़ आरटीओ कार्यालय के पास पहुंचे जहां पर सपा के प्रदेशीय नेता तिलकचंद अहिरवार का सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा जमकर स्वागत किया गया। इस दौरान सपा नेत्री कुसुम सक्सेना ने प्रदेशीय नेता तिलकचंद अहिरवार को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिवादन किया। सपा जिलाध्यक्ष नबाब सिंह यादव, पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, प्रताप यादव बजरिया, भानूप्रकाश वर्मा, नगर अध्यक्ष सपा वेदप्रकाश यादव, सपा नगर महासचिव शबीउददीन, सुरेन्द्र यादव मौखरी, सपा नेत्री कुसुम सक्सेना, जिला महिला अध्यक्ष माण्डवी निरंजन, वीरेन्द्र यादव जिला उपाध्यक्ष, जिला कोषाध्यक्ष जमालुद्दीन पप्पू, शफीकुर्रहमान कश्फी निवर्तमान नगर अध्यक्ष सपा, कयूम करीमी नगर उपाध्यक्ष सपा, दीपराज गुर्जर जिला पंचायत सदस्य, भानू राजपूत उरई विधानसभा अध्यक्ष, महेंद्र कठेरिया, सपा कोंच नगर अध्यक्ष छोटू टाइगर, सचिन यादव दाऊ कोंच सहित आदि सपाई मौजूद रहे।

संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, डॉ. राकेश द्विवेदी- सम्पादक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.

सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126