उरई (जालौन)। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में यूथ ब्रिगेड का सदस्य मनोनीत होने पर नगर आगमन पर शादाब अली का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जमकर स्वागत किया। इसके उपरांत यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शादाब अली अपने काफिले के साथ जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय इकलासपुरा रोड़ पर पहुंचे जहां पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशों का पालन करते हुए यूथ और बूथ को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक बूथ मजबूत नहीं होगा तब तक सत्ता हासिल नहीं की जा सकती है इस लिए उनका पहला दायित्व बूथ को मजबूत करने का होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार से प्रदेश की जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता सपा को वोट देकर सपा मुखिया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायेगी। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से जमालुद्दीन पप्पू कोषाध्यक्ष, नगर महासचिव शबीउददीन, सपा नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश यादव, फरीद अहमद नगर महासचिव, इमरान अंसारी, मु. शहबाज खान, सलमान सिददीकी, अकील अंसारी, साहिद मंसूरी, आरिश अंसारी, अहमद सिददीकी, हाफिज नवाज खान, नवाब खान, फरदीन खान, समीर शाह, फैजय शाह, गुफरान शाह, आफताब अली, अजहर मंसूरी सहित सैकड़ों सपाजन मौजूद रहे।
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.