सर्पदंश से दम्पत्ति की मौत

यूपी के बांदा जिले के एक गांव में एक ही चारपाई पर सो रहे पति-पत्नी को सांप ने डस लिया। दोनों की मौत हो गई। उसी दिन गांव के बाहर एक अन्य घटना में म खेत से घर जा रहे युवक को भी सांप ने डस लिया। उसकी भी जान चली गई। दोनों सूचनाओं पर पुलिस ने पहुंच जांच-पड़ताल की।

सौता गांव निवासी विनोद (27) पुत्र राजकुमार रविवार रात अपनी पत्नी मिथलेश (25)के साथ एक सो रहे थे। सोमवार भोर सांप ने विनोद के कंधे पर और मिथलेश के कमर के पास डस लिया। सांप के डसने के बाद विनोद की नीद खुली तो देखा सांप उसके हाथ में लिपटा हुआ था। चीखपुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पहले दोनों का घरेलू उपचार किया। हालत में सुधार न होने पर ओझाओ को बुलाकर दोनों की झाड़ फूंक करवाई लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। दोनों को बिंसडा के समीप एक देव स्थान ले जाया गया। वहां पर उनकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों दोनों को जिला अस्पताल ले गए, यहां मौत हो गई।

दूसरी घटना में, मरका थाना क्षेत्र के समगरा गांव निवासी राजा उर्फ राजाराम (27) पुत्र रामकृपाल शनिवार की शाम खेत से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हुई। परिजनों ने पहले उसका घरेलू उपचार किया। हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, डॉ. राकेश द्विवेदी- सम्पादक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.

सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126