सर्वे करने गई आशा बहु को दो लड़कियों ने पीटा
उरई(जालौन): जनपद केआटा थाना क्षेत्र के ग्राम भदरेखी में कोरोना की सर्वे करने गई आशा बहु से गांव की ही दो लड़कियों ने मार पीट कर दी। पीडि़त ने आटा थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।आटा थाना क्षेत्र के ग्राम भदरेखी निवासी श्रीबाई जो कि आशा बहु है। गुरुवार को वह अपने गांव में कोरोना का सर्वे कर रही थी तभी गांव की ही दो लड़कियां वहां आई और अचानक आशा बहु से मारपीट करने लगी। बुजुर्ग होने की वजह से श्रीबाई कुछ नहीं कर पाई। उन्होंने आटा थाना आकर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।