सांप के डसने रिटायर शिक्षक समेत दो की मौत

खेत से घर जा रहे एक प्रवासी मजदूर की सांप के डसने से मौत हो गई। एक अन्य घटना में पूजा कर रहे रिटायर शिक्षक को सांप ने डस लिया और उनकी भी मौत हो गई। उधर, अलग अलग घटनाओ में दो लोगों की हालत बिगड़ गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी रामप्रताप (56) शनिवार की शाम खेत से घर जा रहा था। तभी रास्ते में सांप ने उसे डस लिया। घरवालों ने उसका घरेलू उपचार किया और हालत में सुधार न होने पर झाड़फूंक भी करवाई लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। पुत्र धनपत ने बताया कि पिता बरेली में ईंट पथाई का काम करते थे। लाकडाउन में घर आए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दूसरी घटना में खत्री पहाड़ इलाके में हुई। यहां रहने वाले कौशल किशोर (67)रिटायर शिक्षक थे। रविवार की सुवह वह आंगन में पूजा करने जा रहे थे। तभी सांप ने उन्हें डस लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। परिजन कानपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। घरवालों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बबेरू कस्बा निवासी दुर्गी (40)पत्नी राम सिंह शनिवार की शाम कमरे के अंदर सामान निकालने गई थी। तभी सांप ने उसे डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, मटौध थाना क्षेत्र के बोधी पुरवा निवासी रुकसाना (17)पुत्री कल्लू शनिवार की रात कमरे के अंदर कोई सामान लेने गई थी। तभी उसे भी सांप ने डस लिया।
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, डॉ. राकेश द्विवेदी- सम्पादक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.
सुझाव एवम शिकायत- प्रधानसम्पादक 9415055318(W), 8887963126