उन्नाव: के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के हसेवा गांव में बुधवार रात नशे में धुत एक साले ने फावड़े से काटकर जीजा की हत्या कर दी। जीजा ससुराल में अपनी पत्नी को लेने आया था। बहन से अक्सर मारपीट के चलते उसका साला नाराज रहता था। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी साले को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों ने एक साथ बैठकर पी शराब बता दें कि हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी महेंद्र कुरील अपनी ससुराल हसेवा गांव में पत्नी निशा को लेने के लिए आया हुआ था। रात को बहनोई महेंद्र और साले करन कुरील ने घर में बैठकर एक साथ शराब पीना शुरू कर दिया। शराब का नशा चढ़ते ही दोनों के बीच में आपस में झगड़ा होने लगा। जिस पर साले करन ने फावड़े से महेंद्र पर कई वार कर किए। महेंद्र जान बचाने के लिए घर से बाहर निकला, लेकिन दरवाजे पर ही दम तोड़ दिया।
पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल मृतक महेंद्र की सास और साली ने शोर मचाया तो मौके पर पड़ोसी और बड़ा बेटा रामबाबू आ गया। ग्रामीणों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर महेश चंद्र मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने नशे में धुत हत्यारे साले करन को घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पति महेंद्र की मौत से पत्नी निशा का रो-रोकर बुरा हाल है।
एक साल पहले हुई थी महेंद्र की शादी ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महेंद्र कुरील शराब के नशे में अक्सर अपनी पत्नी निशा को मारता-पीटता था, जिसको लेकर अक्सर विवाद होता था। महेंद्र अपनी पत्नी निशा को लेने के लिए ससुराल आया था। तभी साले ने अपनी बहन से मारपीट को लेकर महेंद्र की हत्या कर दी। एक साल पहले ही मृतक महेंद्र की निशा से शादी हुई थी।
संजय श्रीवास्तव-प्रधानसम्पादक एवम स्वत्वाधिकारी, अनिल शर्मा- निदेशक, शिवम श्रीवास्तव- जी.एम.